🔔 Special Update: Find Your 🌙 Moon Sign Learn More

एंजेलिना जोली बनने के चक्कर में चेहरा किया बर्बाद, अब खायेगी जेल की हवा

ईरान की मशहूर इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। उन्होंने मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में करीब 50 बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। 

वहीं एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर ने प्लास्टिक सर्जरी करा-कराकर अपने चेहरे को खराब कर लिया था। वह अक्सर अपने तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती थीं। महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिनमें वह काफी डरावनी दिख रही थीं। 

तभी से ईरान में सहर ताबर के खिलाफ विरोध हो रहा था।इसके बाद ईरान पुलिस ने उन्हें पिछले साल पांच अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगाया था।