- त्रिदेव - ब्रह्मा-सर्जक, विष्णु-पालक, शिव-संहारक।
- तीन गुण - सत्व, रज, तम।
- तीन काल - भूतकाल, वर्तमानकाल, भविष्यकाल।
- तीन लोक - स्वर्ग्लोग, मृत्युलोक, पाताललोक।
- ताप त्रय - दाहिक, दैविक, भौतिक।
- चार आश्रम - ब्रह्मचर्य, गृहस्थ, वानप्रस्थ, और संन्यास।
- चतुर्युग - सतयुग, त्रेता, द्वापर और कलियुग।
- चार धाम - पूर्व में जगन्नाथ, पश्चिम में द्वारिका, उत्तर में केदारनाथ और दक्षिण में रामेश्वरम।
- चार पुरुषार्थ - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष।
- चार अन्तरेंद्रिय - मन, बुद्धि, चित और अहंकार।
- पांच ज्ञानेन्द्रियाँ - नेत्र, कान, नासिका, जीभ, त्वचा।
- पांच कामेंद्रियाँ - मुख, हाथ, पैर, गुदा, उपस्थ।
- पांच तत्व - पृथ्वी, जल, तेज, वायु, आकाश।
- पांच प्राण वायु - प्राण, अपान, समान, व्यान, उदान।
- पांच सम्प्रदाय - वैष्णव, शैव, शाक्त, गाणपत्य, सौर।
- पांच पुष्प - चम्पा, आम, शमी, कमल, कनेर।
- पञ्चकन्या - अहल्या, द्रौपदी, कुंती, तारा, मंदोदरी।
- पंचोपचार पूजा - गंध, पुष्प, धुप, दीप, नैवेध अर्पण करना।
- पञ्च रत्न - सोना, हीरा, मोती, माणिक्य, नीलम।
- पञ्चपल्लव - बट, गुलर, पीपल, आम, पाकड़, पांच वृक्षों के पत्ते पञ्चपल्लव कहे जाते हैं. पूजा के समय में प्रयोग होते हैं।
- पञ्चगव्य - गो दूध, गो मूत्र, गोबर, गाय घी, गाय दही, पांच पदार्थों से पूजा से पूर्व इन से स्नान और पान आतंरिक और बाह्म शुद्धी हेतु किया जाता है।
- मधुपर्क - घी, शहद और दही का मिश्रण ही मधुपर्क है।
- पंचामृत - दूध, दही, घी, मधु, शक्कर के मिश्रण से तैयार होता है। पूजा अभिषेक में इस का प्रयोग किया जाता है।
- पंचामृत पान करने से क्या लाभ है। दूध-बौद्धिक और मानसिक शक्ति, दही-विजय प्राप्ति, घी-विद्या प्राप्ति, मधु-आयु, शक्कर-शत्रुनाश और पाँचों के समिश्रम से भक्ति प्राप्त होती है।
- षटविकार - काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, मात्सर्य।
- षट रस - मधुर, अम्ल, तिक्त, कटु, लावन, कषाय।
- वेद के छ: अंग - शिक्षा, कल्प, व्याकरण, ज्योतिष, छ्न्द, नीरूक्त।
- गृहस्थ के नित्य छ: कर्म - देव पूजन, अतिथि सत्कार, तुलसी पूजा, गौयास, सूर्य अर्द्ध, दीपदान
- मुख्य छ: सरोवर - राजस्थान में पुष्कर, कुरुषेत्र में ब्रह्मसरोवर, निमिषारण्य में चक्तीर्थ, कुरुषेत्र महाभारत युद्धस्थली में ज्योतिसार, पंजाब में अमृतसर और गोवर्धन में मानसी गंगा।
- सप्तसागर - क्षारोद, इक्षुरसोद, सुरोद, घृतोद, क्षोरोद, दधिमण्डोद, शुद्धोद।
- सप्तद्विप - जम्बू, प्लक्ष, शालमलि, कुश, कौंच शाक, पुष्कर।
- सात प्रकार का दान - अन्न, सम्पत्ति, बुद्धि, श्रम, रक्त, जीव, कन्यादान।
- सप्त ऋषि - गौतम, भारद्वाज, विश्वामित्र, जमदग्नि, वशिश्ठ, कश्यप, अत्रि।
- सप्तपुरि - काशी, कांची, माया, (हरिद्वार), अयोध्या, द्वारिका, मथुरा अवन्तिका (उज्जैन)
- प्रमुख सात बन - काम्यक, अदिति, व्यास, फ़लकी, सूर्य, मधु, पुण्यशीत।
- प्रमुख सात नदियां - गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, सिन्ध, कावेरी।
- सात पर्वत - हिमालय, निषध, विन्ध्य, माल्यवान, पारियात्र, गंधमादन, हेमकूट।
- अष्टगंध - चंदन, अगर, देवदारु, केसर, कपूर्र, जटामासी, गोरोचन, शैलज, आदि का मिश्रन यन्त्र लेखन में प्रयोग किया जात है।
- अष्टांग अर्ध - जल, दूध, कुश, दही, अक्षत, तिल, जौ, पीली सरसों इन आठ वस्तुओं को मिला कर सूर्य अर्ध दिया जाता है.
- नौ धातुएं - सोना चांदी, तांबा, पीतल, कांसा, सीसा, जस्ता, रांगा और लोहा।
- नवधा भक्ति - श्रवण, कीर्तन, स्मरण, पादसेवन, अर्चन, बंदन, सख्य, दास्य, आत्मनिवदन।
- नौ भूभाग - भारत, इलावर्त, किंपुरुष, भद्र, केतुमाल, हरि, हिरण्य, रम्य, कुश।
- नवदुर्गा - शैलपुत्री, ब्रह्मचरिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, सकन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री।
- नौ कुमारी - कुमारिका, त्रिमूर्ति, कल्यानी, रोहिनी, काली, चंडीका, शांभवी, दुर्गा, सुभद्रा, इन नौ कुमारियों की पूजा दुर्गा पूजन के समय नौ कन्या के रूप में होती है।
- षोडशोपचार पूजा - आहावान, आसन, पाघ, अर्ध्य, आचमन, स्नान, वस्त्र यज्ञोपवीत, सुगंध, अक्षत, पुष्प, धुप, दीप, नैवेद, ताम्बूल, पुष्पांजली, (प्रदक्षिना) आदि भगवान् के सोलह कला पूर्ण शरीर का निर्माण करना ही सोहल उपचार की पूजा का विधान है।
- हवन हेतु उपयुक्त लकडी - शमी, ढाक, बट, पीपल, गूलर, जड, बेल, आम, चंदन कपूर्र, चीड, साल, देवदारू, और खैर के वृक्षों की लकडी हवन के लिये उत्तम है।
- हवन सामग्री मिश्रण - एक भाग चावल, चावल से दो गुना घी, चावल से तीन गुना जौ, चावल से चार गुना तिल, और शक्कर इच्छानुसार का मिश्रण ही उत्तम समग्री बताई गई है।
