🔔 Special Update: Find Your 🌙 Moon Sign Learn More

ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव , सभी घरो को किया गया सील


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को नानावती अस्पताल में भर्ती हुए, अभी उनका हालत स्थिर है। उनके जलसा और जनक दोनो निवासों को सील कर दिया गया है और उन्हें नियंत्रण क्षेत्र घोषित कर दिया गया है, मुंबई पुलिस ने नानावती अस्पताल के साथ-साथ जुहू इलाके में मेगास्टार के दो बंगलों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।



मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी ऐश्वर्या भी कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गयी है, 


महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने पुष्टि की है कि ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोविड-19 के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गयी है। बीएमसी के अनुसार, आरटी-पीसीआर परीक्षण के लिए कल उनके स्वाब के नमूने लिए गए थे। आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।