🔔 Special Update: Find Your 🌙 Moon Sign Learn More

सेना ने किया कन्फर्म - लद्दाख में भारत के 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए, बढ़ सकता है आंकड़ा



लद्दाख से एक बुरी खबर सामने आ रही है, 15 जून की रात को भारत और चीन की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई है और दिन में ये खबर आई थी की भारत की ओर से 3 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए है जिनमे 1 कर्नल और 2 जवान शामिल है 

पर अब सेना ने कन्फर्म किया है की वीरगति को प्राप्त हुए सैनिको की संख्या बढ़ गयी है, कई सैनिक घायल थे जिन्होंने दम तोडा है, सेना ने अब कन्फर्म किया है की भारत के 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए है 

सेना ने साथ ये भी कहा है की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्यूंकि कई सैनिक अभी घायल है, जानकारी ये भी है की कई सैनिक लापता भी है 
वहीँ भारतीय सेना की कार्यवाही में 43 चीनी सैनिक भी मारे गए है, चीनी सैनिको के मरने का आंकड़ा भी अभी और बढ़ सकता है

ये भी जानकारी सामने आई है की चीन की सेना के कई हेलीकाप्टर सीमा की ओर उड़ रहे है, चीन हेलीकाप्टर से अपने घायल और मृतक सैनिको को उठा रहा है 

सीमा पर तनाव की स्तिथि बनी हुई है full-width


source https://www.dailynv.com/2020/06/20.html