जिंदगी रहस्यों, आश्चर्यों और पहेलियों से भरी होती है। हमने ऐसी कई फोटो इखट्ठी की हैं जिनके बैकग्राउंड में ऐसी-ऐसी अजीब चीजें हैं जो आपको चौंका देंगी। जब फोटोग्राफर ने यह फोटो ली और बारीकी से देखा तो उसे अपनी आँखों पर विश्वास नहीं हुआ। क्या आप ढूँढ सकते हैं कि इस फोटो में क्या खास है? जानना चाहते हैं ?
यह सबसे डरावनी सेल्फ़ी नहीं लगती आपको?
इससे पहले हम आपको बताएँ कि पिछली फोटो में क्या खास है, आइए आपको कुछ ऐसी जबर्दस्त फोटो दिखाते हैं जिनकी फोटोग्राफर ने भी उम्मीद नहीं की थी।
यह सिर्फ एक सुंदर लड़की की फोटो है, है ना? इस फोटो को बारीकी से देखने के बाद
उसे समझ आया कि शीशे में एक शैतानी चेहरा था। उनका पूरा परिवार बेहद अंधविश्वासी
था इसलिए उन्होंने एक पादरी से कमरा पवित्र करवाया था ।
उन्होंने इसके बाद इस कमरे को कॉमन रूम बना दिया जहाँ आज भी कोई नहीं सोता। ऊरिया बताती है कि वह जब भी इस बारे में सोचती है आज भी उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं ।
छुट्टियों की फोटो
यह फोटो देखकर ऐसा लगता है कि कुछ लड़कियाँ
छुट्टी में मस्ती कर रही हैं और ग्रुप फोटो ले रही हैं, बस। लेकिन आप थोड़ा ध्यान
से देखेंगे तो पीछे कुछ अजीब चीज दिखेगी। आखिर ये आदमी इन लड़कियों के पीछे कैसे
गया और इन्हीं के जैसा पोज़ कैसे दे रहा है, थोड़ा अजीब लगता है न। आपको दिखाई दिया
था?
रिहाना और केटी पेरी और वो…
रिहाना और केटी पेरी कई सालों से पक्की सहेलियाँ रही हैं और जब भी लोग उन्हें
किसी अवार्ड प्रोग्राम में साथ देखते हैं तो उनकी फोटो और विडियो इंटरनेट पर
वायरल हो जाती हैं। पहली नज़र में देखने पर फोटो में सब सामान्य लगता है पर इस
फोटो से कई प्रशंसक बेहद गुस्से में हैं। केटी की कुर्सी के नीचे एक और आदमी का
चेहरा दिख रहा था। ध्यान से फोटो में नीचे दाईं ओर देखें।
लोगों को यह लग रहा था किये आदमी केटी और रिहाना के कपड़ों के नीचे देखने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जब मामले की पूरी जाँच की गई तो पाया गया कि फोटो पूरी तरह से फोटोशॉप की गई थी ।
जंगल में
फर्ज़ी और ली बहनें हैं और दोनों को घूमने-फिरने का बहुत शौक है। दोनों हमेशा नए रोमांच की तलाश में नई-नई जगहें जाती रहती हैं। एक बार गर्मी के मौसम में दोनों अमेरिका के इडाहो राज्य के एक वीरान जंगल में छुट्टियाँ मनाने गईं। दोनों इस आशा से घने जंगल में घूमने निकल गई थीं कि कुछ नया देखने मिलेगा।
जब वे जंगल में बहुत आगे निकल आईं तो अपनी हिम्मत को यादगार बनाने के लिए एक
सेल्फ़ी खींच ली। लेकिन जब उन्होंने उसे फोन में चेक किया तो जितनी तेजी से हो
सके, भागने के लिए दौड़ लगा दी। फोटो में उन्हें पीछे कोई आकृति दिख रही थी ।
उन्होंने किसी तरह हिम्मत इखट्ठी करके वापस जाने का फैसला किया और उनका फैसला सही साबित हुआ। पता चला कि यह आकृति एक छोटे बच्चे की थी जो जंगल में खो गया था। उसे वहाँ फँसे कुछ घंटे हो गए थे और वह उनसे मदद माँगने ही वाला था पर थोड़ा शर्मा रहा था और इतने में वे भाग खड़ी हुई थीं।
दिन ढलने से पहले वे बच्चे को उसके परिवार के पास ले आईं और उनके घर वाले बहुत आभारी थे कि लड़कियों ने बच्चे की जान बचा ली थी ।
पीछे दिखाई दे रहा है?
कॉलिन्स परिवार के लिए यह एक बिल्कुल सामान्य दिन था। मैकायला बहुत खुश थी क्योंकि वह अभी-अभी शॉपिंग करके घर लौटी थी और उससे इंतज़ार नहीं हो रहा था कि कब अपने खरीदे नए कपड़ों को पहन कर देखे और ऑनलाइन फोटो पोस्ट कर दे।
उसने फटाफट कपड़े बदले और एक सेल्फ़ी ले ली। लेकिन जैसे ही वह फोटो सेव करने लगी तो
अपनी अल्मारी में जो देखा उससे डर कर तुरंत बाहर भाग खड़ी हुई।
उसके कमरे में कोई अजनबी था। बाद में हालांकि पता चला कि यह उसकी बहन का नया बॉयफ्रेंड था। नए लवर्स को लग रहा था कि कुछ समय अकेले बिताएँ पर उन्हें पता नहीं था कि मैकायला इतनी जल्दी घर आ जाएगी ।
उसे फोटो में यह देखने की उम्मीद नहीं थी
एक दिन उसके पापा ऑफिस से जल्दी घर आ गए। वैसे वे रात 8 बजे से पहले घर नहीं आते
थे लेकिन आज सिर्फ शाम के 6:30 बजे थे। पता चला कि उनका प्रोमोशन हो गया था और वे
अपनी बेटी को ये खुशखबरी देने के लिए जल्दी आ गए थे। उन्होंने उसकी एक फोटो ली और
उसे अपनी मम्मी को भेजने लगे। वे बोले कि पोती ने दादी को नमस्कार कहा है और उनसे
फोटो दादा को भेज देने के लिए कहा। लेकिन उन तीनों ने फोटो में लड़की के बिस्तर
के नीचे जो देखा वह चौंकाने वाला था!
ऐसा लग रहा था कि कोई उनकी बेटी के बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था। वह कोई आदमी लग रहा था। जब उसके पाप ने फोटो में यह सब देखा तो तुरंत नीचे गए और पुलिस को फोन कर दिया। लेकिन जैसे ही वे वापस ऊपर आए देखा कि उनकी बेटी उस आदमी से गले मिलकर उसे दिलासा दे रही थी। जाहिर है यह उनकी
बेटी का कोई दोस्त था ।
आपको यह तभी दिखेगा जब इसे ध्यान से देखेंगे।
ये रही एक ऐसी फोटो जिसमें फोटो खिंचवाने वाली को पता ही नहीं था कि वह लगभग मर भी सकती थी ।
जब उसकी माँ अचानक चिल्लाई कि उसके पीछे पेड़
पर एक जहरीला साँप था तो वह तुरंत जान बचाने के लिए पेड़ से दूर भागी। शुक्र है
वह समय रहते भाग गई थी नहीं तो साँप गुस्से में आकर या तो उस पर कूदकर उसे डस
सकता था या गले से लिपट कर उसका दम घोंट सकता था ।







